NSS;सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं ,हर नागरिक का कर्तव्य

0 कृषि महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम

नारायणपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कल कृषि महाविद्यालय एव अनुसंधान केंद्र नारायणपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों एवं छात्र छात्राओं को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि “सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।” यातायात नियमों का पालन करके हम अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया । उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क पर सावधानी बरतने और यातायातसंकेतों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी शामिल थीं। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के समन्वयक डॉ नीता मिश्रा ने सभी
प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान, लोगों को जागरूक करने में बेहद सहायक साबित होते हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम पूरे हफ्ते चलाए जाएंगे।

  • Related Posts

    CHARDHAM YATRA; चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

    नईदिल्ली, चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. चार धाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की…

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना कीनारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की…

    You Missed

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’