RSU;फीस की चिंता खत्‍म,अब निशुल्‍क करें व्यापमं, नेट, बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी, रविवि की पहल

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को निश्शुल्क सीजीपीएससी की तैयारी करवाई जा रही है। जल्द ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यूजीसी कोचिंग योजना के तहत संचालित सेंटर में अभी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा देने वाले 100 युवा अभ्यर्थी पढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय में अभी पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है।

यूजीसी कोचिंग योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को कोचिंग में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा सभी वर्गों की छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।काेचिंग में छात्रों को छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन, तर्कशक्ति, सामान्य गणित, अंग्रेजी, भाषा-क्षमता जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है।

कोचिंग कक्षा के लिए कमरे नहीं मिलने के कारण अभी नेट, व्यापमं, बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू नहीं हो पाई है। फरवरी के प्रथम सप्ताह से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि रेमिडीयल कोचिंग चलाई जाती है। यहां पर इंग्लिश ग्रामर भी पढ़ाई जाती है। पीएससी कोचिंग में विश्वविद्यालय के अलावा बाहर के भी युवा पढ़ने के लिए आते हैं।

अगले महीने से शुरू होने वाली नेट, व्यापमं, बैंकिंग कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से दिसंबर से आवेदन मंगवाए गए थे। लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के कारण कोचिंग कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है। नेट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अलग कक्षाएं चलाई जाएगी, बाकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक साथ छात्रों को पढ़ाया जाएगा। हर कक्षा में 100-100 को प्रवेश दिया जाता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…