TEACHER; स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की मिली अनुमति, चुनाव के चलते रोकी गई थी

रायपुर, अगर आपने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, रायपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए चार अक्टूबर 2023 तक आवेदन मंगाए गए थे। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता के कारण रुक गई थी। करीब चार माह के बाद अब भर्ती के लिए राज्य शासन से अनुमति मिल गई है।

इस बार संविदा शिक्षकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। व्याख्याता पद के लिए 12वीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे। शिक्षक के लिए 10वीं, 12वीं व स्नातक और बाकी पदों के लिए आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे।

बताया जाता है कि 71 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदनों का सत्यापन हो गया है। अब दावा-आपत्ति मंगाने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पांच नए और 22 पुराने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान के शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की जाएगी।

आचार संहिता के कारण रोक दी गई थी भर्ती प्रक्रिया

अभ्यर्थी को एक पद के लिए ही आवेदन करना था। एक से अधिक पदों पर आवेदक करने पर आवेदन निरस्त करने का प्रविधान है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। नई सरकार के गठन होने के बाद निर्देश नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया रुकी रही। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…