SATTA; सूरज चोखानी की जमानत पर आज कोर्ट सुनाएगा फैसला, महादेव एप के पैसों को शेयर मार्केट में निवेश करने का है आरोप

रायपुर, महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आकर जेल में बंद सूरज चोखानी की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने गुरुवार तक फैसला सुरक्षित रखा है। कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी की ओर से लगाए गए जमनात याचिका पर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सुनने के लिए विशेष न्यायाधीश ने गुरुवार तक फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। सूरज चोखानी पर महादेव एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर एप से कमाए पैसे को सफेद शेयर मार्केट में लगाने और फर्जी बैंक खातों के जरिए विदेश में भेजने का आरोप ईडी ने लगाया है।

महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर यहां से ले जाने पहुंची हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को विशेष कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के साथ आवेदन पेश किया। प्रोडक्शन वारंट जारी करने पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने गुरुवार तक फैसला रखा सुरक्षित रखने का आदेश दिया।

मंगलवार को बिना हिमाचल की किसी कोर्ट का आदेश लिए बिना ही हिमाचल प्रदेश की पुलिस यहां आ गई थी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला थाने में नीतीश दीवान के खिलाफ दर्ज केस के सिलसिले में उससे पूछताछ करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां से ले जाने आई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……