SC; केंद्रीय जांच एजेंसियों की निगरानी वाली 41 कंपनियों ने खरीदे Electoral Bonds, याचिकाकर्ताओं ने किया दावा

0 इन कंपनियों की ओर से 2,471 करोड़ भाजपा को देने का दावा, 0 कंपनियों ने 1,698 करोड़ रुपये छापेमारी किए जाने के बाद दिए

नई दिल्ली, एजेंसी, चुनावी फंडिंग को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि सीबीआइ, ईडी और आयकर विभाग की जांच का सामना करने वाली 41 कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,471 करोड़ रुपये दिए। इनमें से 1,698 करोड़ रुपये इन कंपनियों ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी किए जाने के बाद दिए। छापेमारी के ठीक तीन महीने बाद 121 करोड़ रुपये दिए गए।

30 कंपनियों ने खरीदे इतने के चुनावी बॉन्ड

चुनाव आयोग द्वारा चुनावी बॉन्ड योजना का नया आंकड़ा सार्वजनिक किए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने यह भी दावा किया कि कम-से-कम 30 मुखौटा कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बॉन्ड खरीदे। प्रशांत भूषण याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे।

चंदा के बदले अनुबंध हासिल करने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि सरकार से 172 प्रमुख अनुबंध और परियोजना मंजूरी हासिल करने वाले 33 समूहों ने भी चुनावी बॉन्ड के माध्यम से चंदा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को 1,751 करोड़ रुपये का चंदा देकर इन समूहों ने 3.7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं और अनुबंध हासिल किए हैं।

भूषण ने दावा किया कि कम से कम 49 मामलों में केंद्र या भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा पोस्टपेड अनुबंध/परियोजना मंजूरी में 62 हजार करोड़ रुपये दिए गए। इसके तीन महीने के भीतर भाजपा को चुनावी बॉन्ड के रूप में 580 करोड़ रुपये दिए गए।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……