SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां कथित तौर पर नशीली दवा खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. इनमें से कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ इलाज के बाद घर लौट चुके हैं. एक बच्चे नैतिक रामटेके को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी. इसके बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों को चक्कर आने, बेहोश होने और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें होने लगी. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. दवा खाने वाले बच्चों में तनेश्वर यादव, हर्ष सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विवेक कुम्भकार, नैतिक रामटेके, तुषार ढिमर, लकेश ढिमर और फनिश निषाद शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि बच्चों को अचानक चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि चार बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्कूल की प्राचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित दवा का सेवन 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा कराया गया था. स्कूल के शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं थी. घटना की सूचना शासन-प्रशासन को दे दी गई है. मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

चरणदास महंत ने जताई चिंता

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों में नशे की सप्लाई बेहद गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और गृह विभाग को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि बच्चों को नशे से बचाया जा सके.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SUICIDE; दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

    दुर्ग, दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में नंदनी पुलिस ने फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर सिमगा क्षेत्र में छिपकर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र