SCHOOL; सरकारी स्कूल के बच्चों को एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दोनों सेट, 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत

रायपुर, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र में बड़ी राहत मिलने जा रही है। यूनिफॉर्म वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए इस बार बच्चों को यूनिफॉर्म के दोनों सेट एक साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही वितरण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यार्थियों तक यूनिफॉर्म पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब तक 18 जिलों में यूनिफॉर्म के दोनों सेट भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष जिलों में भी जल्द आपूर्ति पूरी कर ली जाएगी।विभाग का दावा है कि इस वर्ष प्रदेशभर में 50 लाख से अधिक यूनिफॉर्म सेट विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। इससे पहले कई बार यूनिफॉर्म चरणबद्ध तरीके से पहुंचने के कारण छात्रों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार दोनों सेट एक साथ देने की व्यवस्था की गई है।

यूनिफॉर्म के साथ-साथ पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विभाग के मुताबिक कक्षा 9वीं और 10वीं की किताबें भी स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं, ताकि नए सत्र की शुरुआत से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।शिक्षा विभाग का कहना है कि यूनिफॉर्म और पुस्तकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। लक्ष्य है कि स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को सभी जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMENG; छत्तीसगढिया किसानों की आय बढाने अब राज्य में बासमती धान की खेती की तैयारी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी डिमांड

    0 कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इंडियन राईस एक्सपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को…

    FIRE; अस्पताल में आअग से 10 लोग झुलसे, 15 आहत, CM ने की मुआवजे की घोषणा, सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने जोड़े हाथ

    पटना, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…