FOREST; वन विभाग में घटिया माल की सप्लाई पर राज्य के तीन बड़े जेम वेंडर ब्लैकलिस्टेड,लाखों की अमानत राशि जब्त

बिलासपुर, वन विभाग में घटिया माल सप्लाई करने वाले तीन जेम वेंडरों पर मरवाही वनमंडल ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने तीन वेंडरों को ब्लैक लिस्टेड करते हुए इनकी अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं.

डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि दीपाली इंटरप्राइजेज राजनांदगांव को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक सप्लाई का कार्य आदेश जारी किया गया था, जिसमें कुल 198332 किलोग्राम चैन लिंक सप्लाई की गई थी. इसकी राशि 1 करोड़ 74 लाख 33 हजार रुपए के आसपास थी. इस फर्म द्वारा सप्लाई की गई सामग्री प्राक्कलन के अनुरूप कम पाई गई और गुणवत्ता मानक निम्न और घटिया स्तर की पाई गई. इसके बाद दीपाली इंटरप्राइजेज राजनांदगांव की अमानत राशि 5 लाख 23 हजार रुपए राजसात की गई है.

वहीं शुभ एग्रो इंड्रस्टीज सूरजपुर को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक का कार्य आदेश जारी किया था. इस फार्म को 119000 किलोग्राम चैन लिंक का काम दिया गया था, जिसकी राशि 1 करोड़ 4 लाख 60 हजार रुपए था, लेकिन इस फार्म ने भी अत्यंत घटिया और निम्न स्तर का चैन लिंक उपलब्ध कराया. इसके बाद इस फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए फर्म का जमा सुरक्षा धन 3 लाख 13 हजार 803 रुपए राजसात किया गया.

इसी प्रकार एसजी इंड्रस्टीज एरिया चैनपुर मनेंद्रगढ़ को जेम पोर्टल के माध्यम से स्टील चैन लिंक सप्लाई का कार्य आदेश दिया गया था. इस फार्म द्वारा दिया गया चैन लिंक अत्यंत निम्न और घटिया क्वालिटी के पाए गए. इस फार्म को कुल 77932 किलोग्राम की चैन लिंक राशि 64 लाख 99 हजार रुपए के आसपास का वर्क आर्डर दिया गया था. घटिया किस्म की सामग्री पाए जाने पर इनकी अमानत राशि 1 लाख 94 हजार 986 रुपए राजसात की कार्रवाई की गई.

  • Related Posts

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और…

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    आया रे  खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे…………..बचपन फिल्म का ये गाना न जाने क्यों आज याद आ रहा है। अपेक्षा, हिंदी शब्दकोश का ऐसा शब्द है जिसके…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत