रोजगार

SSC EXAM; एसएससी ने इस सत्र होने वाली 12 भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, वैकेंसी वाइज देखें डिटेल

नई दिल्ली, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सत्र 2026-27 में होने वाली 12 भर्तियों के लिए आवेदन एवं परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। एसएससी की ओर से सभी भर्तियों की डेट्स की जानकारी एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2026-27) जारी कर साझा की गई है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए एसएससी की तैयारियों में लगे हैं वे अब डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

एग्जाम कैलेंडर यहां करें चेक

एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र यहां से जीडी कॉन्स्टेबल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर, दिल्ली पुलिस एसआई, एमटीएस, हिंदी ट्रांसलेटर समेत इस मार्च 2026 से लेकर मार्च 2027 तक की भर्तियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा का नामविज्ञापन जारी होने की डेटआवेदन की लास्ट डेटपरीक्षा की संभावित तिथि/माह
जेएसए / एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल DoPT के लिए)16 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
एसएसए यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल DoPT के लिए)16 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
एएसओ (ASO) ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 202516 मार्च 202607 अप्रैल 2026मई 2026
संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (CGL), 2026मार्च 2026अप्रैल 2026मई – जून 2026
कनिष्ठ अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026मार्च 2026अप्रैल 2026मई – जून 2026
चयन पद (Selection Post) परीक्षा, फेज-XIV, 2026मार्च 2026अप्रैल 2026मई – जुलाई 2026
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (CHSL), 2026अप्रैल 2026मई 2026जुलाई – सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2026अप्रैल 2026मई 2026अगस्त – सितंबर 2026
संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा, 2026 अप्रैल 2026मई 2026अगस्त – सितंबर 2026
मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026जून 2026जुलाई 2026सितंबर – नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा, 2026मई 2026जून 2026अक्टूबर – नवंबर 2026
सीएपीएफ (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2027सितंबर 2026अक्टूबर 2026जनवरी – मार्च 2027

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी की ओर से अभी कुछ भर्तियों के लिए एप्लीकेशन डेट्स की आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। इसके अलावा अन्य भर्तियों के लिए संभावित महीनों की डिटेल दी गई है।

Related Articles

Back to top button