ACCIDENT; उड़ान भरी और चंद सेकेंड में आग का गोला बन गई फ्लाइट,पायलट का जला शव देख कांप गई रुह

जयपुर, साल 2025 कुछ अच्छा नहीं बीत रहा है. एक के बाद एक कई घटनाएं हो रही हैं, जिसमे जान-माल का नुकसान हो रहा है. आज चूरू में एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े चले आए. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, दो शव मिले हैं. इसमें एक पायलट का बताया जा रहा है. स्थानीय लोग मलबे के पास जमा हैं.

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील में बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही भनोदा गांव के पास एक खेत में गिरकर क्रैश हो गया. हादसे में दोनों पायलट मारे गए.

दोपहर करीब 1:25 बजे आसमान में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने खेतों में आग और धुएं का गुबार देखा. विमान का मलबा दूर-दूर तक बिखर गया. मौके पर राजलदेसर पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही, वायुसेना ने भी दो हेलीकॉप्टर मौके पर रवाना किए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के पास से क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बरामद हुए हैं. वायुसेना ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.अभी तक हादसे में दो लोगों के मरने की खबर है.खेत में गिरा था विमान, जिसकी वजह से ज्यादा जान-माल की क्षति नहीं हुई.

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…