POLICE; महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को कटनी में, छत्तीसगढ़ की 33 जिलों की चयनित युवतियाँ होंगी शामिल

रायपुर, भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) मंो आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा।

24 फरवरी को होगी चिकित्सकीय जांच

भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    JOB;लायवलीहुड कॉलेज जोरा में 12 मई को रोजगार मेला, 400 से अधिक पदों पर भर्ती

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा दिनांक 12 मई 2026 (सोमवार) को लायवलीहुड कॉलेज, जोरा में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार…

    TEACHER; शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर!, छत्तीसगढ़ में निकली 2292 पदों पर भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भर्ती की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…