PCC; छत्तीसगढ कांग्रेस संगठन का कायाकल्प होगा,50% पदों पर 50 साल से कम उम्र वालों को मिलेगा मौका

0 इंदिरा गांधी मॉडल पर चयन,सभी 41 जिला अध्यक्षों का बदलाव होगा

रायपुर, छत्तीसगढ में गुटबाजी से हलाकान कांग्रेस अब अपने संगठन का कायाकल्प करने जा रही है। दो महीने बाद संगठन की तस्वीर बदली बदली नजर आयेगी। 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र के कांग्रेसियों को मौका दिया जाएगा। जिला अध्यक्षों के चयन के लिए कांग्रेस ने एक रोडमैप तैयार किया है। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए राहुल गांधी खुद चयन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में बदलाव का फैसला लिया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अहम मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है कि प्रदेश में 41 संगठन जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा। जिन पदों पर बदलाव होगा, उनमें एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी बचे 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम उम्र के लोगों को मौका दिया जाएगा।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि हाल ही में जिनकी नियुक्ति हुई है, उन जिला अध्यक्षों को भी बदला जाएगा। अब सभी नियुक्तियां कांग्रेस की नई चयन प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। पीसीसी को सितंबर तक यह नियुक्तियां पूरी करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

अब नेता अपने करीबी लोगों का नाम नहीं भेज पाएंगे

पहले जब अध्यक्षों के लिए नाम मांगे जाते थे, तब नेता अपने करीबी लोगों का नाम भेजते थे, जिससे योग्य लोगों को मौका नहीं मिल पाता था। अब कांग्रेस ने इस बार एक नया तरीका अपनाया है। इसे 1970 के दशक का इंदिरा गांधी मॉडल भी कहा जा रहा है। इस बार इसे विकेंद्रीकरण यानी नीचे से ऊपर की प्रक्रिया के साथ लागू किया जा रहा है। 30 सितंबर तक बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिले के स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी।

राहुल गांधी की देखरेख में होगा जिला अध्यक्षों का चयन

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए राहुल गांधी खुद इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जिला अध्यक्षों के चयन के लिए कांग्रेस ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसके मुताबिक, इंटरव्यू के लिए एक सदस्य एआईसीसी से और चार प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे। इसमें पूर्व सांसद और विधायक जैसे नेता भी शामिल होंगे। ये सभी जिले में जाकर मजबूत उम्मीदवारों के नामों की सूची बनाएंगे और दिल्ली भेजेंगे। फिर इन नामों में से चयन खुद राहुल गांधी करेंगे।

  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश