FRAUD;पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी के.के. श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड खत्म, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

रायपुर,  स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव की 12 दिन की पुलिस रिमांड समाप्त हो गई है। रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें तेलीबांधा थाना पुलिस ने सीजेएम कोर्ट रायपुर में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कोर्ट में दोबारा रिमांड की मांग नहीं की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

15 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

के.के. श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी रावत एसोसिएट्स के मालिक अशोक रावत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी की। जब ठेका नहीं मिला तो आरोपी ने पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में दिए गए तीनों चेक बाउंस हो गए।

बाप-बेटे के खाते में 300 करोड़ रुपये का लेन-देन

जांच में यह भी सामने आया कि श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खातों में करीब 300 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। यह रकम फर्जी कंपनियों और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के नाम पर खोले गए खातों में ट्रांसफर की गई। मामला आयकर विभाग को जांच के लिए सौंपा गया है।

तांत्रिक भी है के.के. श्रीवास्तव

गौरतलब है कि के.के. श्रीवास्तव की पहचान न केवल एक रसूखदार शख्स के तौर पर रही है, बल्कि कांग्रेस सरकार के दौरान वे तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के माध्यम से सत्ता के गलियारों में गहरी पैठ बनाए हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, तत्कालीन सत्ताधारी नेता भी उनसे ‘तांत्रिक क्रियाएं’ कराने बिलासपुर जाया करते थे।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी