MURDER;आपसी रंजिश में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, बाप गिरफ्तार, बेटा फरार

0 राजधानी में 7 दिनों में सातवीं हत्या

रायपुर, राजधानी रायपुर अब अपराधों का शहर बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय में शहर में कई खतरनाक हत्याओं के मामले सामने आ गए हैं। वहीं अब रायपुर के विसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दू के बैरागी बाड़ा में गुरुवार रात एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा चंदवानी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मृतक राजा चंदवानी आरोपी अर्जुन बैरागी के घर पहुंचा था और वहां गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अर्जुन और उसके पिता ने मिलकर राजा पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से राजा की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटा फरार,बाप अंदर

घटना के बाद से आरोपी अर्जुन बैरागी फरार है, जबकि उसका पिता पुलिस हिरासत में है। विसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि, रायपुर में पिछले 7 दिनों में यह सातवीं हत्या है। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के कारण पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे लोगों के दिल से कानून का डर ही समाप्त हो गया है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व