ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

80 और 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं. हाल ही में वो 62 साल की हो गई हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ (Ghayal Once Again) में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था. वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो समुंदर किनारे अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने इंस्टग्राम पर चमकीले सिल्वर शॉर्ट्स और पिंक कलर के फुल स्लीव्स टॉप में समुंदर किनारे से अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो काफी हॉट लग रही हैं. अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर म्यूल्स भी पहन रखा है. गीली रेत पर उनके साथ एक कुत्ता भी नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन में उस कुत्ते को अपना दोस्त बताया है.

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) ने अपने इस पोस्ट में लोगों से एक सवाल भी पूछा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बीच पर खूब मस्ती! लंबे समय बाद शॉर्ट्स पहनना बहुत अच्छा लगा. सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे एक प्यारा सा दोस्त मिल गया. वैसे क्या आप बता सकते हैं कि मैंने किन फिल्मों में शॉर्ट्स पहने हैं?’

वर्कफ्रंट की बात करें तो मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. जिसमें ‘दामिनी’, ‘हीरो’, ‘शहंशाह’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘बीस साल बाद’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘तूफान’, ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

  • Related Posts

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    पचपन साल पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी जो जीवन दर्शन के हिसाब से लोगों को हौसला देने का काम कर गई। इस दुनियां में  बहुत से…

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां