WEATHER; छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले,सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर, बदला मौसम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है. आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जमकर ओले भी गिरे. ओलावृष्टि ने पूरी सड़क को सफेद चादर से ढक दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश और ओलावृष्टि से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है. वहीं बेमौसम बरसात से किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। कोरबा जिले में भी तेज आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश हो रही। ओले भी गिर रहे। कई जगह तेज आंधी के चलते बिजली बंद हो गई है।

रायपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चली, शहर में ओले गिरे। झमाझम बारिश ने तपन की एक तरह से गर्मी उतार दी। गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि कहीं कहीं बिजली के खंभे भी गिरे। शहर के अमानाका चौक के पास बिजली के खंभे गिरने से पैदल चलने वाले राहगीर बाल-बाल बच गए। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक द्रोणिका के छत्तीसगढ़ से गुजरने से मौसम में बदलाव आया है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का द्रोणिका उत्तरप्रदेश से बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस कारण से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई है।

कवर्धा में भी ओलावृष्टि, 46 से 37 डिग्री पहुंचा तापमान

कवर्धा जिले में भी मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। आज हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर 37 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण वनांचल क्षेत्र के दो दर्जनों से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

  • Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी