NEW OFFICE; नए कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ जल्द, सडक बनते ही शिफ्टिंग शुरु होगी

रायपुर, राजधानी रायपुर में मौजूदा संभाग आयुक्त कार्यालय के पीछे नया भवन बनकर तैयार हो गया है। नए भवन के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य मार्ग जीई रोड से सड़क बनते ही नया कार्यालय भवन का शुभारंभ किया जाएगा। अभी संभाग आयुक्त कार्यालय पुराने जनपद पंचायत भवन में चल रहा है। इसके पहले यहां जिला पंचायत दफ्तर था। भवन पुराना हो चुका है तथा काफी छोटा है।

राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल में कमिश्नरी प्रणाली समाप्त कर दी गई थी। बाद में भाजपा शासन में इसे पुन: शुरू किया गया। तब से यहां पर संभागीय आयुक्त कार्यालय चल रहा हैं। नए दफ्तर भवन में भूतल पर पार्किंग की व्यवस्था है। पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं के लिए प्रतीक्षालय की सुविधा है। आयुक्त,अपर आयुक्त समेत सभी अफसरों के लिए अलग-अलग न्यायालय कक्ष बना है। बताया गया है कि सडक निर्माण शुरु होते ही दस्तावेजों की शिफ्टिंग शुरु हो जायेगी। लम्बे समय बाद अब कमिश्नर कार्यालय का स्वयं का भवन होगा।

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर