WILD LIFE; जंगल में शिकार के पहले तीन शिकारी गिरफ्तार, बिजली तार बिछा रहे थे आरोपी

बलौदाबाजार , बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल  के बारनयापारा जंगल में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर के अंतर्गत कसौंदी बीट कक्ष क्रमांक 244 में 31 अगस्त की रात्रि तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा वन्यप्राणी शिकार के प्रयोजन से विद्युत जीआई तार बिछाकर 11 केवी तार से जोड़ने के फिराक में ही थे। आरोपी के नाम क्रमशः 1. बालाराम पिता चमरा बरिहा उम्र 50 वर्ष 2. गणेशराम पिता खिकराम बरिहा उम्र 28 वर्ष 3. गुनसागर पिता शिवप्रसाद बरिहा उम्र 51 वर्ष तीनों ग्राम कुम्हारी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार बाताया गया है।
मौके पर ही विद्युत जीआई तार 1.850 kg(लंबाई करीब 1200 मीटर), खाली दवाई की शीशी,लकड़ी की खूंटी,प्लास्टिक कवर पाइप,बांस की डांगिनी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव(संरक्षण)अधिनियम 1972 की धारा 2(16),9,50,51 एवं संशोधित वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराओं में पीओआर क्रमांक 15686/04 जारी कर आरोपियों को न्यायालय कसडोल में रिमांड में लेकर जेल दाखिला किया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह ही वनमंडलाधिकारी बालोबाबाजार द्वारा वन्यप्राणी शिकार पर कड़े कार्यवाही कर शिकार के पूर्व ही शिकारियों को पकड़ने को निर्देशित किया गया था जिसे परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए 30 अगस्त को बैठक लेकर सभी कर्मचारियों को प्रत्येक सर्किल स्तर पर सामूहिक रूप से रात्रि में गश्त कर वन्यप्राणी सुरक्षा करने को कहा गया था जिसके परिपालन में चन्हाट सर्किल के नव पदस्थ प्रशिक्षु रेंज ऑफिसर टीकम सिंह ठाकुर ने टीम बनाकर रात्रिगश्त कर वन्यप्राणी शिकार के पूर्व शिकार के प्रयत्न में उक्त तीनो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।
उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से टीकम सिंह ठाकुर प्रशिक्षु रेंज ऑफिसर सह परिक्षेत्र सहायक चन्हाट, चंद्रहास ठाकुर प्रशिक्षु रेंज ऑफिसर देवपुर, तृप्तिकुमार जायसवाल वन परिसर अधिकारी कसौंदी, योगेश्वर सोनवानी वन परिसर अधिकारी चन्हाट, अश्वनी साहू वन परिसर अधिकारी उत्तर देवरी, अजीत कुमार ध्रुव वन परिसर अधिकारी देवपुर,समिति सुरक्षा श्रमिक महेंद्र बरिहा, संतोष चौहान, अजय बरिहा का विशेष योगदान रहा। 

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर