Shweta Tiwari ने ब्रालेट चोली में कराया अब तक का सबसे सिजलिंग फोटोशूट; फैंसे बोले-आप रोज और तापमान बढ़ा रही हो

नई दिल्ली, टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने हाॅटनेस और फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। श्वेता ने भले ही अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की हो, लेकिन आज वह बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

श्वेता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हाॅट एंड बोल्ड फोटोशूट की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी बीच उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है। 42 साल की श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्वेता बीज कलर की ब्रालेट चोली और लॉन्ग फ्लोई स्कर्ट में गजब की हॉट लग रही हैं। इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस में श्वेता ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, श्वेता ने जो ब्रालेट स्टाइल चोली पहनी थी, उसमें थ्रेड एंब्रॉयडरी के साथ सिल्वर सीक्वन का काम किया गया है। इसका बैकलेस डिजाइन उनके लुक को और भी खास बना रहा है। एक्ट्रेस ने गले में बेहद खूबसूरत नेक पीस कैरी किया है और उनके बाल ओपन हैं।

श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, “अपनी बेटी से ज्यादा खूबसूरत।” एक ने लिखा, “ये हो गईं 42 की लेकिन, बिजली गिरा रही हैं 22 की।” एक ने लिखा, “आप काॅलेज गर्ल दिखती हैं।” एक दूसरा यूजर लिखता है, “पहले ही इतनी गर्मी है बहार आप रोज और तापमान बढ़ा रही हो।” ऐसे कई और कमेंट श्वेता की इन फोटोज पर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर