RAILWAY; 119 दिनों में रिकार्ड 10 हजार करोड कमाने की दपूमरे की तेज उपलब्धि

0 “माल भाड़ा राजस्व अर्जन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि”

रायपुर, देश के कोयला आधारित पावर प्लांट्स, उद्योगों और विभिन्न कारखानों को आवश्यक कच्चे माल जैसे कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक और मैगनीज की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इस ज़िम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश की ऊर्जा ज़रूरतों और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला की धुरी बन चुका दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल भाड़ा राजस्व अर्जन में कीर्तिमान स्थापित किया है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने केवल 119 दिनों में ₹10,000 करोड़ की प्रारंभिक माल भाड़ा आय अर्जित कर अब तक की सबसे तेज़ उपलब्धि प्राप्त की है । यह मील का पत्थर 28 जुलाई 2025 को प्राप्त हुआ, जो कि गत वर्ष की तुलना में 07 दिन पूर्व है । गत वर्ष यह आंकड़ा 4 अगस्त 2024 को (126 दिनों में) प्राप्त हुआ था ।

यह उपलब्धि यात्री परिवहन के साथ-साथ अर्जित की गई है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की संतुलित संचालन क्षमता और व्यवस्थागत दक्षता को दर्शाती है । इस सफलता के पीछे वृहद स्तर पर किए गए आधारभूत संरचना विकास कार्य भी एक मुख्य कारक हैं । यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छुट्टियों, त्यौहारों तथा विशेष अवसरों पर स्पेशल  रेलगाड़ियों का संचालन भी सुनिश्चित किया है ।

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र