RMC;नगर निगम का प्रथम सम्मेलन 7 मार्च को,स्पीकर एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन होगा

रायपुर , कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर का प्रथम सम्मिलन 7 मार्च 2025 अपरान्ह 12 बजे से नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया है। प्रथम सम्मिलन में नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही की जायेगी।
    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छ. ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 सहपठित छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन नियम 1998 (यथा संशोधित 2025) के नियम 3 के अधीन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 7 मार्च 2025 को अपरान्ह 12:00 बजे से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12:45 बजे से 1:00 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल नगर पालिक निगम रायपुर में किया जाना, अपरान्ह 1:00 से 1:30 बजे तक अभ्यर्थिया वापस लेना, अपरान्ह 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो तो), मतदान पश्चात मतगणना अपरान्ह 3 बजे से और मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन किया जायेगा।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा