JOURNALISM; संजय दुबे ने प्रावीण्यता में उत्तीर्ण की मास्टर ऑफ जर्नलिज्म परीक्षा

रायपुर, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा मास्टर ऑफ जर्नलिज्म के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। इस परीक्षा में रायपुर के सेवा निवृत सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है।
संजय दुबे ने 1986 में रविशंकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता परीक्षा प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया था। सेवानिवृत होने के बाद नई शिक्षा नीति (NEP) में शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने की उम्र बाध्यता (age limit) खत्म कर दी गई है। इस आधार पर नियमित छात्र के रूप में उन्होंने श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के जर्नलिस्म डिपार्टमेंट में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में प्रवेश लिया। दो सेमेस्टर के अध्ययनकाल में इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म के साथ नए क्षेत्रों में पत्रकारिता के विषयों का अध्ययन किया और सफलता प्राप्त की।

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के डा धनेश जोशी, डा संजीव कुमार, और डा साहू का मार्गदर्शन और सहयोग  के लिए संजय दुबे ने विशेष आभार व्यक्त किया है।संजय दुबे के दो हजार से अधिक लेख देश के विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओ में प्रकाशित हो चुके है। न्यूज पोर्टल में स्तंभकार के रुप में उनका नियमित लेखन जारी है।

  • Related Posts

    PET; प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरु, परीक्षा 7 मई को होगी

    रायपुर, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ के सम्बन्धित पालीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT) 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह परीक्षा राज्य के…

    BED DLED;प्री.बीएड. एवं प्री. डीएलएड. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु,परीक्षा 28 जून को होगी 

    रायपुर, विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026–27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. (दूरवर्ती) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री. बी.एड. एवं प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर