BUDJET; विधायक पुरंदर मिश्रा बोले-जनआकांक्षाओं का बजट, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किए जाने पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित, समावेशी एवं दूरदर्शी बजट बताया है।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को राज्य स्तर पर साकार करने वाला मजबूत रोडमैप है। यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो छत्तीसगढ़ को तीव्र गति से विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान बेटियों को सशक्त आधार देने की ऐतिहासिक पहल है। बस्तर अंचल में मठनार एवं देउर गांव बैराज निर्माण हेतु 2024 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों की आय वृद्धि और सिंचाई विस्तार को नई गति देगा। अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये तथा नए मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करेगा।
पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह बजट बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को संतुलित प्राथमिकता देते हुए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करता है। उन्होंने इस दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इससे छत्तीसगढ़ मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। 

  • Related Posts

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती