BUDGET; रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर छात्रावास के लिए सीएम साय एवं वित्तमंत्री चौधरी का आभार

रायगढ, छत्तीसगढ़ में जारी किये गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा ने राजधानी रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर छात्रावास के प्रावधान का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी. चौधरी का आभार माना है। रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर आधुनिक छात्रावास बनने से हमारी बेटियां अब बेफिक्र होकर पढ़ाई कर सकेंगी। ललित साहा ने अन्य डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं की आवास समस्या कोलेकर शासकीय छात्रावास की मांग की थी।

एक बयान जारी कर उन्होंने बताया कि गत दिवस रायग़ढ प्रवास पर रेस्ट हाऊस में रात्रिभोज के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कोलता समाज के विलास गुप्ता कार्तिकेश्वर भोई, सफेद गुप्ता ने अध्ययन-अध्यापन की दिक्कत कोलेकर कोलता समाज के साथ ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग की थी, जिस पर सीएम साय ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भी इस मुद्दे पर चिंंता जाहिर की थी। श्री साहा ने कहा कि हमारी मांग पर सार्थक कार्रवाई की गई इसलिए हम वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का दिल से आभार मानते है।

श्री साहा ने कहा कि इस बजट में किसान, युवा, महिलाएं, आदिवासी के साथ-साथ OBC वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग समाज की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही प्रदेश मजबूत होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ का प्रावधान ओबीसी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। पोस्ट मैट्रिक स्तर पर छात्रावासों का विस्तार कर रायपुर, मनेंद्रगढ़, रायगढ़ में 100-100 सीटें करने से दूर-दराज के ओबीसी छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती