STUDENT; ‘युवाओं को रोजगार नहीं, रील का नशा दिया जा रहा…’,प्रयागराज में राहुल गांधी का सरकार पर वार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने युवाओं की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने करीब 47 मिनट के कार्यक्रम में उन्होंने अलग-अलग छात्रों से बातचीत की, इसके साथ ही उनकी समस्‍याएं भी सुनी. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से छात्र-छात्राएं पहुंचे थे. सबसे खास बात यह भी है कि कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी मौजूद रहीं.

राहुल गांधी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद भी स्थायी रोजगार के लिए परेशान हैं. उनके मुताबिक, परिवार लाखों रुपये खर्च करके बच्चों को BA, MA जैसी डिग्रियां दिलाते हैं. लेकिन, डिग्री मिलने के बाद नौकरी की गारंटी नहीं होती है. उन्होंने दावा किया कि 1000 युवाओं में केवल करीब 12 लोगों को ही स्थायी नौकरी मिल पाती है.

नए दौर का नशा है रील- राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका पर भी सवाल उठाया है. राहुल ने कहा कि युवाओं को लगातार रील देखने और बनाने, डिलीवरी, कैब या दूसरे अस्थायी कामों में व्यस्त रहने के लिए छोड़ दिया गया है, जबकि उन्हें बेहतर और स्थायी रोजगार की जरूरत है. उन्होंने इसे आज के दौर का एक तरह का ‘नशा’ बताया है.

AI को लेकर राहुल ने क्‍या कहा?

राहुल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि AI के लिए डेटा बेहद जरूरी है. युवाओं का डेटा बड़ी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति बन चुका है. उनका कहना था कि युवाओं की क्षमता और उनका डेटा देश की ताकत है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था इसका फायदा युवाओं को पर्याप्त रूप से नहीं दे रही.

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं से नफरत की जगह आपसी प्रेम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि बदलाव डर के कारण नहीं रुकना चाहिए. युवाओं को अपनी आवाज मजबूती से उठानी चाहिए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा