SUICIDE;प्रेमी की बेवफाई से दुखी छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, PSC की तैयारी कर रही थी, परिजनों से मांगी माफी

बिलासपुर, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है और अपने माता-पिता से माफी मांगा है.

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र के सरकेला निवासी किरण सारथी कॉलेज की छात्रा थी. वह बिलासपुर के टिकरापारा में किराए के मकान में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी कर रही थी. जिसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरा खोला. जहां फंदे पर लटकती हुई उसकी लाश मिली है.

मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. सुसाइड नोट में मृतिका ने लिखा है कि ‘जिस लड़के को वह चाहती है , उसका कई लड़कियों से संबंध है. इसके साथ ही उसने अपने परिजनों से माफी मांगा है. फिलहाल इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया…

    ACCIDENT; बस पलटने से बालक समेत 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति