SUICIDE; ट्रेन के आगे लेटे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, सिर धड़ से अलग, टुकड़ों में बंटा शरीर, 10 वीं में पढ़ती थी छात्रा

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। 6 मई की सुबह साढ़े 3 बजे दोनों दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेल मार्ग पर सलहाईटोला स्टॉपेज के पास पहुंचे और पटरी पर लेट गए। तभी पैसेंजर ट्रेन (क्रमांक 78823) वहां से गुजरी। चपेट में आने से युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग हो गया। लड़की के शरीर के कई हिस्से कट गए। उसी वक्त दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोको पायलट ने आरपीएफ को सूचना दी।

मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर तारम (23) और ग्राम साल्हे की रहने वाली लीलेश्वरी उइके (17) के रूप में हुई है। लड़की 10वीं क्लास की छात्रा थी। घटना स्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली है। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी क्लीयर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, जितेश्वर और लीलेश्वरी के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मंगलवार (5 मई) शाम से लड़की लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और लापता होने की शिकायत की थी।पुलिस तलाश कर ही रही थी कि, इस बीच जानकारी मिली की ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

घटना स्थल पर मिली बाइक

वहीं, मौके से कुछ दूरी पर बाइक (नंबर CG 07 LU 9886) भी मिली है, जो मृतक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, पैसों और टेंडर के लालच में वारदात को दिया अंजाम

    राजनांदगांव,  पदमश्री फुलबासन देवी यादव के अपहर का प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, अपहरण के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया…

    MURDER; जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत, पत्नी से विवाद के बाद बौखलाया

    रायपुर, राजधानी रायपुर में पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरी पारा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…