SUSPEND; प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में करोड़ों की गड़बड़ी, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

जगदलपुर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बस्तर के बीजापुर जिले में सड़कों के निर्माण में अनियमितता और करोड़ों रुपए की गड़बड़ी के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में चार अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

PMGSY के ईई रूपेंद्र भूआर्य ने बताया कि अधिक रुपयों की भुगतान व सड़कों में अनियमितता को लेकर विभाग के चार अधिकारियों – कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई सरकार ने की है। अभी मामले की जांच जारी है। निलंबित लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जो भी ठेकेदार संलिप्त हैं, उन पर पैसा रिकवरी व FIR की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार तत्कालीन ईई सुरेश नागेश, एसडीओ मुविश लहरे, सुरेश बांदे एवं सतानंद महिकवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि पीएमजीएसवाय की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं कार्यों में गुणवत्ता, भुगतान और अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शिकायतों की जांच के बाद विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएमजीएसवाय में हुई गड़बड़ियों को लेकर चार लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; नगर निगम में 11 अफसरों का ट्रांसफर, गजाराम एवं संस्कार शर्मा को उद्यान की जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर निगम…

    MINING; प्रतिबंध के बाद भी प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ जारी है रेत का अवैध उत्खनन, 10 अक्टूबर से खुलेंगे रेत घाट

    रायपुर, जिले में प्रशासन का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी बानगी देखनी हो तो आरंग के कुरूद स्थित महानदी तट चले आइए। शनिवार देर रात खनिज विभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात