SUSPEND;जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ निलंबित, उनका मुख्यालय जगदलपुर में रहेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जोशी के खिलाफ पार्टी विशेष के पक्ष में कार्य करने की शिकायत की गई थी।

कलेक्टर द्वारा इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जोशी के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा दुर्ग को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर आवेदन में संकल्प लिया कि वे कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वार को विजयी बनाने हेतु निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 का उल्लंघन है।

निलंबन अवधि में सुरेन्द्र कुमार जोशी का मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर किया गया है। उक्त अवधि में उन्हें निम्नानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पात्रता अनुसार दिया जाएगा।प्रबंध संचालक ने सुरेन्द्र कुमार जोशी को तत्काल अपना पदभार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी को सौंप कर 30 अप्रैल 2024 को भारमुक्त होने तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में तत्काल अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; रामावतार जग्गी हत्याकांड की हाईकोर्ट में एक अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस एक बार फिर सुर्खियों में है. हत्याकांड एक बार फिर हाई कोर्ट में रिओपन हो गया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की…

    SC; ‘आपकी समझ पर शर्म आती है…,’ मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में भयंकर गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई के दौरान पुलिस को लगाई जबरदस्त फटकार

    नईदिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम में चार वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस की कार्यशैली ने सुप्रीम कोर्ट को गुस्से में ला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम