SUSPEND;धान खरीदी में लापरवाही और किसानों से जबरन वसूली, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले कृषि विस्तार अधिकारी पर कार्रवाई की गाज गिरी है. कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी को लेकर विजय कुमार त्रिपाठी कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी धान खरीदी केंद्र धनौली में लगाई गई थी. धान खरीदी के दौरान किसानों से लगातार इनके खिलाफ शिकायत की जा रही थी. किसानों ने धान खरीदी के दौरान पैसा उगाही की भी बात कही थी. जिसकी शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी ने धान खरीदी के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितता बरती है.

इसपर कृषि विस्तार अधिकारी को सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता 9 अक्टूबर 2023 के कंडिका 13 के उल्लंघन करना पाया गया, जिनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. विजय कुमार त्रिपाठी को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय अनुभाग्य कृषि अधिकारी गौरेला में नियत किया जाता है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व