WEATHER; छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा से अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

 रायपुर, वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। ऐसे में रात का तापमान लगातार नीचे उतरने के चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज महसूस होगी। प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर और गहरा महसूस हुआ।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। दिनभर खुश्क हवाओं ने वातावरण को अधिक शुष्क बनाए रखा।

अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है।

शीतलहर से राहत के लिए नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा रोजाना अलाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें महादेवघाट, महोबा बाजार, चंगोराभाठा, जयस्तंभ चौक, कलेक्टर आफिस, मोतीबाग, तेलीबांधा मरीन ड्राइव, भाठागांव बस स्टैंड समेत दो दर्जन से अधिक स्थान शामिल हैं।

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग