PROTEST; स्कूल में विवादित प्राचार्य को पुन: पदस्थ करने पर छात्रों का हल्लाबोल, प्रशासन ने तत्काल आदेश को किया निरस्त…

गरियाबंद, गरियाबंद पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने प्राचार्य को हटाने के लिए कलेक्टोरेट का घेराव किया. निलंबन के बाद भी प्राचार्य को वापस उसी स्कूल में पदस्थ करने पर छात्रों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदेश को निरस्त कर दिया है.

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी एक पदस्थापना आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। 04 फरवरी 2026 को जारी आदेशानुसार श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्राचार्य को निलंबन से बहाल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में प्राचार्य के रिक्त पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया था। उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

गरियाबंद स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम पीएम श्री स्कूल के लगभग 400 बच्चे प्राचार्य हटाओ की तख्तियां हाथों में उठाए नारा लगाते कलेक्टोरेट के मुख्य दरवाजे पर बैठ गए. एडीएम पंकज डहारे जब छात्रों से बात करने पहुंचे तो उन्होंने एक हस्तलिखित ज्ञापन दिया, जिसमें प्राचार्य वंदना पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगाए गए थे.

इसमें छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ एडमिशन के लिए ज्यादा पैसा लेने, प्रैक्टिकल का नम्बर काटने, अनावश्यक मीटिंग लेकर पढ़ाई प्रभावित करने का भी आरोप था. एडीएम डाहरे ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि जांच के बाद दो-तीन दिनों में उचित निर्णय ले लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि डीईओ ने अब तक जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत नहीं कराया था, अन्यथा ऐसी नौबत नहीं आती.

विवादों में प्राचार्य की री पोस्टिंग

17 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य वंदना पाण्डेय को निलंबित करने का आदेश जारी किया था. आदेश में 31 जनवरी 2025 को शिक्षा सचिव के औचक निरीक्षण का हवाला देकर बताया गया था कि पीएम श्री स्कूल में काफी अनियमितता पाई गई, जिसकी जिम्मेदार प्राचार्य को ठहराया गया.

जनवरी 2025 में पाई गई खामियों पर कार्रवाई के लिए मंत्रालय को 10 माह लग गए, लेकिन कार्रवाई के ठीक पांच माह बाद ही 29 जनवरी को प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देकर बहाल भी कर दिया. जबकि निलंबित संस्थान में वापसी उसी पद पर बहाल नहीं करने का सरकारी प्रावधान है.

नियम विरुद्ध बहाली लेकर संस्थान पहुंची प्राचार्य के तेवर बदले थे, जिससे संस्थान का माहौल बिगड़ गया. 5 फरवरी को पीएम श्री स्कूल के 28 स्टाफ जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंग धीर को मामले से अवगत कराते हुए प्राचार्य को अन्यत्र पदस्थ करने की मांग रखी. 5 दिन तक सुनवाई नहीं हुई तो आज छात्रों ने मोर्चा खोल दिया.

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती