राज्यशासन
FOREST; अंजय शुक्ला औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बने

रायपुर, आखिरकार भाजपा नेता अंजय शुक्ला को लालबत्ती मिल गई। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेता अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी ।नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।




