HEALTH; पीआरएसयू छात्रावास में दूषित पानी से 12 छात्राएं पीलिया की शिकार, दो एम्स में भर्ती

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राएं पीलिया (जान्डिस) से ग्रसित हो गईं। इनमें से दो छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार मूल विज्ञान केंद्र की कई छात्राएं कुछ दिनों से उल्टी, कमजोरी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीड़ित पाई गईं। जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर छात्राओं का उपचार शुरू किया। संक्रमण फैलने की आशंका से छात्रावास की कई छात्राएं घर लौट गई हैं। वहीं एनएसयूआइ ने पेयजल की तत्काल लैब जांच की मांग की है।

दूषित पानी की शिकायत पहले भी

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नियमित सफाई और तकनीकी जांच नहीं कराई गई। वाटर कूलरों की समय पर सफाई और पानी की जांच नहीं होने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पानी में बदबू और रंग बदलने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

तीन दिन का अल्टीमेटम

मामले को लेकर एनएसयूआई के छात्र प्रतिनिधि प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेयजल की तत्काल लैब जांच, छात्रावास का तकनीकी निरीक्षण, सभी वाटर कूलरों की नियमित सफाई तथा जिन विभागों में कूलर नहीं हैं वहां नए कूलर लगाने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि तीन दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

छात्र संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण स्थिति बिगड़ी। यदि नियमित निगरानी और पानी की गुणवत्ता की जांच होती तो छात्राओं के बीमार होने की नौबत नहीं आती।

  • Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….