HEALTH; स्वीपर से प्रसव कराने पर नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और नर्स अटैच

अंबिकापुर, सरगुजा के लखनपुर इलाके के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुन्त्री में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित डॉक्टर और नर्स अटैच क दिया गया है। इस लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दोषी स्टाफ पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रभारी बीएमओ विनोद भार्गव से इस बात पर नाराजगी जताई कि अस्पताल में स्वीपर (सफाई कर्मचारी) द्वारा प्रसव कराया गया, जिससे नवजात की जान चली गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्त्री की जो नसें दूसरे केंद्रों में अटैच हैं, उन्हें तत्काल मूल पदस्थापना पर वापस बुलाने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक को पत्र भेजा गया है।

ग्राम जमदरा निवासी गौरी यादव का विवाह सुपलगा में हुआ है। वह गर्भवती थी जिससे अपने मायके जमदरा आई हुई थी। 16 फरवरी की रात 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कुन्नी अस्पताल ले गए। उस दौरान अस्पताल में न तो चिकित्सक थे और न ही स्टाफ नर्स। वहां केवल एक स्वीपर मौजूद था। स्वीपर खुद डॉक्टर बन गया और महिला को भर्ती कर लिया। 17 फरवरी को प्रातः सात बजे उसने प्रसव कराने का प्रयास किया, अनुभव नहीं होने के चलते स्वीपर सफल नहीं हो पाया और बच्चा गर्भ में ही फंस गया। कुछ देर बाद चिकित्सक पहुंचे और किसी प्रकार प्रसव कराया, मगर तब तक नवजात की सांसे थम चुकी थी। परिजनों ने कहा कि यदि अस्पताल में चिकित्सक मौजूद रहते तो संभवतः नवजात की मौत नहीं होती।

  • Related Posts

    CRIME; राव अस्पताल के संचालक के खिलाफ FIR,फर्जी कागजात के सहारे अस्पताल, फायर सेफ्टी ऑडिट में खुला फर्जीवाड़े का खेल

    रायपुर, राजधानी राअयपुर से लगे आरंग तहसील मुख्यालय स्थित राव हॉस्पिटल का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए…

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा