PROTEST;पेट दर्द का इलाज करने अस्‍पताल ने वसूले 16 लाख रुपये, परिजनों ने किया विरोध

 रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है. शहर के उर्मिला मेमोरियल अस्‍पताल के बाहर एक मरीज के परिजनों ने प्रदर्शन कर अस्‍पताल प्रबंधन का विरोध जताया है. प्रबंधन पर आरोप है कि मरीज के पेट दर्द का इलाज करने के नाम पर परिजनों से 16 लाख रुपये की वसूली की गई है. इस प्रदर्शन में मरीज के परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अस्‍पताल प्रबंधन पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं.

अस्‍पताल में मरीज का तीन बार हुआ ऑपरेशन

परिवार के सदस्‍य राजकुमार वर्मा का कहा है कि उनके पिता पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्‍पताल पहुंचे थे. उन्‍होंने आरोप लगाया कि अस्‍पताल में तीन उनका तीन बार ऑपरेशन किया गया. पहले ऑपरेशन को सफल भी बताया गया, लेकिन फिर अंदर लीकेज होने की बात कही गई, जिसके बाद दोबार ऑपरेशन किया गया, लेकिन स्थिति में सुधान नहीं आया बाद में गले का ऑपरेशन किया.

परिवार ने किया 10 लाख का भुगतान

पूरे मामले पर परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान आयुष्‍मान कार्ड से 2,71,000 रुपये की राशि ली गई है. वहीं इसके अलावा मेडिकल स्‍टोर से भी दवाईयों के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक का बिल बनाया गया, जिसमें से 10 लाख रुपये का भुगतान फिलहाल किया जा चुका है. अस्‍पताल से 3 लाख के टेस्‍ट, ब्लड और अन्‍य जांच के नाम पर अलग से बिल बना दिए गए. आरोप यह भी है कि ऑपरेशन के नाम पर 5 लाख रुपये नगद भी जमा करवाए गए हैं. अब फिर से 5 लाख रूपये मांगे जा रहे हैं.

परिजनों ने की निष्‍पक्ष जांच की मांग

परिवार के सदस्‍य राजकुमार वर्मा ने कहा कि मेरे पिताजी की मौत नहीं हुई है, उनकी हत्या की गई है. इलाज के नाम पर अस्‍पताल प्रबंधन गोरखधंधा चला रहा है. आयुष्‍मान योजना में पैसा नहीं लगता है फिर भी लाखों रुपये इलाज के नाम पर वसूले जा रहे हैं. मैं पहले भी सरकार से गुहार लगा चुका हूं कि मेरे पिता के साथ गलत इलाज हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी सिर्फ जांच की बात कही गई. परिजनों ने इस पूरे मामले में अस्‍पताल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. सरकार से परिवार के लाेगों ने गुहार लगाई है कि मामले में निष्‍पक्ष जांच हो. फिलहाल प्रशासन ने अस्‍पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

  • Related Posts

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    MB; फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

    रायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….