RAIN;10 मृत, 34 लोग लापता, 400 घर टूटे! हिमाचल की सराज घाटी में सबसे बड़ी त्रासदी, नेटवर्क, सड़क, बिजली-पानी सब ठप

मंडी,  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार को हल्की धूप खिली है. वहीं, राहत और बचाव का काम भी तेज हो गया है. सड़कों को खोलने के लिए प्रशासन ने मशीनरी उतारी है. वहीं, अब तक जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 34 लोग लापता हैं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि कई जिंदगियां इसकी चपेट में आ गईं। जिले के 3 अलग-अलग इलाकों में बादल फटने से भारी बारिश और भूस्खलन हुआ, जिससे जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। मंडी जिला के जिन इलाकाें में बादल फटने की घटनाएं पेश आई हैं, उनमें करसाेग, गाेहर और धर्मपुर शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें करसोग में 1, गोहर में 2 और जाेगिंद्रनगर के नेरी काेटला में 1 व्यक्ति की माैत पुष्टि हुई है, जबकि जिले के अलग-अलग इलाकाें से 16 से लोग लापता बताए जा रहे हैं। उधर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू और मंडी के बीच दवाड़ा में लैंडस्लाइड हो गया। रात से यहां ट्रैफिक बंद है। हाईवे खुलने के इंतजार में लोगों ने टनल में ही सोकर रात गुजारी। मंडी जिला के उपमंडल में भी मूसलाधार बारिश के चलते काफी ज्यादा नुक्सान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में इस मॉनसून ने एक बार फिर भयंकर कहर बरपाया है। जिले के गोहर, थुनाग और सराज घाटी में भारी तबाही हुई है। मंगलवार को गोहर और थुनाग से नुकसान की खबरें सामने आई थीं, लेकिन सराज घाटी का तो दुनिया से पूरा संपर्क ही टूट गया था। अब धीरे-धीरे वहां की तबाही की खौफनाक तस्वीरें सामने आने लगी हैं।

सराज के लोगों ने मुश्किल से पहाड़ियों पर चढ़कर अपने फोन से विनाश के मंजर की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, क्योंकि यहां पर नेटवर्क, सड़कें, बिजली और पानी पूरी तरह से ठप हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकेले थुनाग उपमंडल में लगभग 400 से ज़्यादा रिहायशी मकान आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अस्पताल, स्कूल और अन्य सरकारी इमारतें भी इस आपदा की चपेट में आ गई हैं। थुनाग का भी दुनिया से संपर्क टूट गया है। 

सबसे हृदय विदारक खबर थुनाग बाजार से आई है, जहां सात शव बरामद किए गए हैं. वहीं, देजी पखरैर से 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे वहां और भी हताहतों की आशंका बढ़ गई है। जरोल बाजार भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, जहां एक शव मिला है। पांडवशीला में भी एक शव बरामद हुआ है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य में भी भारी चुनौतियां आ रही हैं। पुलिस की टीमें किसी तरह जंजैहली तक ही पहुंच पाई हैं, जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम बगस्याड तक पहुंच पाई है। टूटी हुई सड़कें और ध्वस्त पुल बचाव दल के लिए सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

यह त्रासदी मॉनसून की विनाशकारी शक्ति का एक और प्रमाण है, जिसने मंडी जिले के इन इलाकों को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। लोगों को सामान्य जीवन में लौटने में लंबा समय लगेगा और इस क्षति से उबरने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास की आवश्यकता होगी।

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई