PROBLEM; नगरवासियों ने जब रोका मंत्रियों का काफिला…. दौडते भागे कलेक्टर-एसपी,मुश्किल से शांत हुए ग्रामीण

0 गलियों और घरों में जलभराव से आक्रोशित लोग

बिलासपुर, कोरबा जिले के एक नगर में बारिश से गलियों और घरों में जलभराव को लेकर आक्रोशित नगरवासियों ने दो मंत्रियों और अफसरों के काफिले को रोक दिया. कलेक्टर और एसपी ने गाड़ी से उतरकर लोगों को समझाया तब जाकर नगरवासी शांत हुए और काफिले को जाने दिया. पूरा मामला नगर पंचायत पाली का है.

जानकारी के मुताबिक, पाली के मंगल भवन में आयोजित भूमिपूजन और रोड उत्सव कार्यक्रम से मंत्रियों का काफिला वापस लौट रहा था. इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम अरुण साव, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कलेक्टर अजीत वंसत समेत एसपी सिदार्थ तिवारी के काफिले को ग्रामीणों ने बारिश के बीच रोक दिया.

लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है. यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधि और ना ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहे हैं. लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घरों में भी पानी घुस गया है. इसके चलते नगरवासियों ने काफिले को रोका.

कलेक्टर के आश्वासन पर शांत हुए नगरवासी

काफिले को रोकने के दौरान पुलिस की गाड़ी पहले रुकी. इसके बाद पुलिसकर्मी बाहर आए, लेकिन नगरवासी मानने को तैयार नहीं थे. उनकी मांग थी कि जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन आए और हमसे बात करें. फिर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत और कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों को समझाने लगे, जहां लोगों ने अपनी बात रखी और समस्या बताई. उनकी बातों को सुनकर कलेक्टर ने जल्द ही समस्या को दूर करने की बात कही. उनके आश्वासन के बाद नगरवासियों ने वाहनों को जाने दिया. काफिले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे, जहां लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे.

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश