HC; सोलर लाइट घोटाले में हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब के लिए दिया समय,सितंबर में होगी अगली सुनवाई

0 बस्तर में सोलर लाइट घोटाले को कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया है

बिलासपुर, सोलर लाइट घोटाले पर गुरुवार को हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच में सुनवाई हुई। इस दौरान शासन की ओर से महाधिवक्ता ने बताया कि 6 अगस्त 2024 को विधानसभा की एक समिति गठित की गई है और अभी जांच कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इसके लिए सितंबर में सुनवाई निर्धारित करते हुए शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय दिया है।

बता दें कि बस्तर के चार जिलों समेत जांजगीर चाम्पा जिले में सौर स्ट्रीट लाइट की खरीदी में हुए घोटाले में स्वतः संज्ञान याचिका पर सुनवाई चल रही है। बस्तर संभाग के सुकमा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर समेत जांजगीर-चांपा जिले में सोलर स्ट्रीट लाइट खरीदी में करोड़ों का घोटाला सामने आया था।

समाचार माध्यमों से घोटाले की जानकारी मिलने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की। यह बात सामने आई कि बस्तर इलाके में सोलर लाइट के टेंडर में भारी गड़बड़ी की गई है। बड़े पैमाने पर ठेकेदारों को भुगतान होने के बाद भी लाइटें नहीं लगाई गईं। बस्तर के 181 गांवों में लाइट नहीं लगी है और भुगतान कर दिया गया है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी