LIQUOR; जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, पसरा सन्नाटा

अमृतसर,  पंजाब के अमृतसर के अंतर्गत मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की की मौत हो गई है। वहीं, कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। यह घठना मजीठा के नजदीगी गांव भंगाली और आसपास की है. बताया जा रहा है कि मरने वाले गांव में ही भट्ठे पर मजदूरी करते थे.

सूत्रों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. अमृतसर जिले के गांवों भुल्लर, टांगरा और संधा में कई लोगों ने यह शराब पी थी. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई. शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं. इसके बाद सभी को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है.

प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है. पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी से पूछताछ जारी है. मजीठा क्षेत्र के विधायक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि जहरीली शराब कहां से और कैसे आई.

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर साक्षी सोनी ने उन गांवों का दौरा किया जहां जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं

  • Related Posts

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के दक्षिण बस्तर में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 मार्च को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी ACM राजेश पुनेम…

    You Missed

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान