NAXALITE; जवानों का सबसे बड़ा एक्शन, कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 31 माओवादी ढेर, 400 IED बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में 31 माओवादी मारे गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की सबसे ताकतवर सैन्य शाखा के खिलाफ की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन 21 अप्रैल को शुरू हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (STF), सीआरपीएफ और COBRA कमांडोज़ की संयुक्त भागीदारी रही। करीब 28,000 जवानों ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया और अब तक करीब 35 मुठभेड़ें हो चुकी हैं।

कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में मिला माओवादियों का गढ़

यह अभियान तेलंगाना राज्य समिति और माओवादियों की ‘बटालियन नंबर 1’ को निशाना बनाकर चलाया गया। यह बटालियन माओवादियों की सबसे मजबूत लड़ाकू शाखा मानी जाती है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाका इस बटालियन का प्रमुख ठिकाना था। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र को घेरा और गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।

अब तक 31 शव बरामद, 20 की हुई पहचान

बीजापुर पुलिस के अनुसार, अब तक 31 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 20 की पहचान हो चुकी है और 11 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल को एक महिला माओवादी भी मारी गई थी जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस ऑपरेशन के पहले चरण में 24 अप्रैल को तीन महिला माओवादी मारी गई थीं। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई थी। अधिकारियों के अनुसार अब तक सैकड़ों माओवादी ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया जा चुका है। ऑपरेशन के दौरान 400 से अधिक IED, करीब 40 हथियार और दो टन से ज्यादा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इसके साथ ही खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं।

छह सुरक्षाकर्मी घायल, सभी सुरक्षित

ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोटों में छह जवान घायल हुए हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि वह बस्तर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 2024 में अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 168 माओवादी मारे जा चुके हैं। इनमें से 151 बस्तर संभाग में ढेर किए गए हैं। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील जिलों में माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया गया है।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी मंगलवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता के दौरान दी जाएगी। अभी सुरक्षा कारणों से कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा रही हैं।

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….