CRIME;नशे में धुत कार चालक ने तीन बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत,दो जख्मी, ड्राइवर के एक हाथ में था फ्रैक्चर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में शराब के नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी चलती कार से तीन बाइक और एक साइकिल को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात शहर के आईटीआई चौक और बुधवार चौक के बीच मुख्य सड़क पर हुई इस दुर्घटना में आरोपी राहुल यादव (19), जिसका एक हाथ में फ्रैक्चर था वो गाड़ी चला रहा था। 

इसी बीच, यादव की कार ने पहले दो बाइक को टक्कर मारी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसकी कार एक साइकिल से टकरा गई। इसके बाद भी नशे की हालत में आरोपी ने गाड़ी चलाना जारी रखा और विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गया जिसमें एक बच्ची पीछे बैठी था। यादव ने अपनी कार से उस बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीट दिया। 

इस घटना से नाराज़ भीड़ ने यादव की पिटाई कर दी जिसे पुलिस ने बचाया और थाने ले गए। वहीं इस हादसे में तीनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पथरीपारा के मोहम्मद इस्माइल (75), रामपुर के छोटेलाल साहनी (21) और डुमरीडीही के रवि कंवर (35) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और हिरासत में ले लिया है।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश