CRIME;गैंगरेप आरोपी की नवविवाहिता घर में फांसी के फंदे पर लाटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर, राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में घर में लटका मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

3 महीने पहले हुई थी युवती की शादी

मिली जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता की लाश राजधानी रायपुर के लिली चौक स्थित एक घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की मृतका मंदिर हसौद थाना इलाके में रक्षाबंधन के दिन हुए गैंगरेप के आरोपी कृष्णा साहू की पत्नी है। मृतका आरती हनोतवाल 23 साल की शादी तीन महीने पहले ही कृष्णा साहू से हुई थी।

मंदिर हसौद गैंगरेप का आरोपी है मृतका का पति

आपको बता दें कि, कृष्णा साहू पुलिसकर्मी का पुत्र है और रक्षाबंधन के दिन रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी भी है। कृष्णा साहू कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था और 3 महीने पहले ही उसकी शादी आरती हनोतवाल से हुई थी। वहीं आज आरती का शव घर पर लटका हुआ मिला है।

पति घर से फरार

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं दूसरी तरफ मृतका का पति कृष्णा साहू घर से फरार है। पुलिस की टीम ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगा की आरती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती