CRIME; रात को लड़कियां कर रही थीं पार्टी, अनजान लड़कों ने नदी किनारे पटक-पटक कर पीटा
पार्टी

रायपुर , राजधानी रायपुर में लड़कियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां के महादेव घाट इलाके में आधी रात गर्ल्स के एक ग्रुप और कुछ स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि लड़कियां पार्टी कर रही थीं इतने में कुछ स्थानीय लड़कों ने कमेंट किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़कियों के ग्रुप ने कुछ लड़कों को पीटा वहीं, कुछ लड़के भी बाल खींचकर लड़कियों के साथ मारपीट कर रहे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़कियां, लड़कों को गाली दे रही हैं और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीट भी रही हैं। लड़कियों ने मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एक लड़के ने एक लड़की की ऊंगली को काट दिया है। इस हमले में 5 लड़कियां घायल हुई हैं।
घटना गुरुवार रात की है। लड़कियों ने अपनी शिकायत में बताया कि सभी अपनी एक सहेली की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए गईं थी। सभी लड़कियां महादेव घाट से लगे विसर्जन कुंड के पास पार्टी कर रही थीं। ये सेलिब्रेशन रात में करीब 1 बजे तक चला। इतने में वहां कुछ लड़के आए और लड़कियों को देखकर कमेंट करने लगे। जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। डीडी नगर पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि लड़कियों की तरफ से शिकायत मिली है। हमलावर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है।