INCOME TAX; पूर्व मंत्री के करीबी नेता भी आयकर छापे की चपेट में, चार नए ठिकानों में जांच शुरू

रायपुर , पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ ही बिल्डर व उद्योगपतियों के ठिकानों पर तीन राज्यों की संयुक्त आयकर टीम की बुधवार से चल रही जांच आज भी जारी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीसरे दिन आयकर टीम ने पूर्व मंत्री भगत के दो समर्थकों को घेरा और उनके ठिकानों पर भी दबिश दी। विभाग ने अब तक की जांच में 2.5 करोड़ की ज्वेलरी और 2.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। शुक्रवार को आयकर अफसरों को 12 लाकर मिले, जिनमें से छह खोले गए।

आयकर सूत्रों का कहना है कि शनिवार देर रात या रविवार सुबह तक जांच पूरी होने की संभावना है। आयकर विभाग की जांच बुधवार सुबह से रायपुर, अंबिकापुर, लुंड्रा, दुर्ग, भिलाई के 45 ठिकानों पर शुरू हुई। इनमें से पांच ठिकानों की जांच गुरुवार को पूरी हुई।

चार नए ठिकानों में शुरू की जांच

इन ठिकानों से मिले इनपुट के आधार पर शुक्रवार को चार नए ठिकानों में जांच शुरू की गई। इनमें से दो अंबिकापुर निवासी कांग्रेस नेता और वन ठेकेदार राजेश अग्रवाल व मैनपाट के नर्मदापुर निवासी कांग्रेस नेता और राज्य गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य अटल बिहारी यादव हैं, जिनके घर पर भी दबिश दी गई। ये पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भगत के यहां छापे में आइटी टीम को अग्रवाल और यादव के संबंध में इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर दोनों के यहां जांच की जा रही है। वहीं, राजनांदगांव में एक ब्रोकर के यहां भी आयकर ने दबिश दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में रायपुर समेत 12 जिलों के कलेक्टर जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ईडी रेड में खुलासा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गत दिवस दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के…

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…