CRIME; भाजपा विधायक ने शिंदे गुट के नेताओं पर थाने में की फायरिंग, आरोपी सहित 3 लोग गिरफ्तार

मुम्बई, एजेंसी , महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर ही भाजपा विधायक और शिंदे गुट के नेताओं के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह वारदात उल्हासनगर में एक पुलिस स्टेशन में घटी है, जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को भाजपा विधायक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। फायरिंग पर ठाणे के एसीपी दत्ता शिंदे ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में फायरिंग हुई थी। पुलिस स्टेशन में वैभव गायकवाड़, उनके पिता MLA गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ थे।

विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल पर फायरिंग की। इसमें आत्मरक्षा का कोई सवाल नहीं उठता। शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड गोलीबारी को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से कुछ विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने पहुंचे थे। तभी विवाद बढ़ने पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी।

शिवसेना नेता का इलाज जारी

घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने फिलहाल उनकी हेल्थ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में यह घटना हुई थी। दोनों नेता पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी यह झड़प हो गई।

शिवसेना ने साधा निशाना

इस घटना के बाद उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट ने निशाना साधते हुए कहा कि फायरिंग पुलिस स्टेशन में हुई है, जिसने गोली चलाई वह भाजपा विधायक गणपत गायकवाड थे और जिसे गोली लगी है वे शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड थे। ये दुखद है कि दो पार्टियों के नेता लड़कर एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CBI; महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड, अब मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल…

    BETTING; महादेव बेटिंग ऐप मामले में को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

    रायपुर, महादेव बेटिंग ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. ऐप के सह-संस्थापक और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल रवि उप्पल को दुबई…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश