FRAUD;समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने फर्जी तरीके से बेच दी किसानों की धान, 32 लाख रुपये लेकर हुए फरार

महासमुंद, जिले के पिथौरा ब्लॉक के जाडामुडा धान खरीदी केंद्र में लगातार एक के बाद एक फर्जीवाड़ा का खुलासा हो रहा है. अब यहां अन्नदाताओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस धान संग्रहण केंद्र के समिति प्रबंधक और दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने 19 किसानों के धान को किसानों को धोखे में रख कर दूसरों के खाते में चढ़ाकर 33 लाख रुपए निकाल लिए और फरार हो गए हैं. मामला बसना थाना क्षेत्र का है.

पूरा मामला यह है कि जाडामुडा उपार्जन केंद्र प्रभारी उमेश भोई, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान, मनोज प्रधान ने मिलीभगत कर 19 किसानों का धान दूसरे किसानों के खाता में बेचकर राशि निकाल ली. मामला सामने आने के बाद केंद्र प्रभारी समेत ऑपरेटर फरार हो गए हैं. वहीं, किसानों की शिकायत पर बसना थाने में धान खरीदी केंद्र प्रभारी और दो कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धारा 420, 409, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

किसानों की खून-पसीने की कमाई धोखे से धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी किसानों के खाता में धान बेचकर 32 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए. मामले का खुलासा तब हुआ जब किसानों ने अपने बेचे गए धान के पैसै नहीं आने पर धान संग्रहण केंद्र में जमकर हंगामा किया. अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए तो पता चला कि इन 19 किसानों के धान दूसरे के खातों में चढ़ाकर धान बेच दिया गया है और राशि निकाल ली है.

इस मामले में बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने कहा कि किसानों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों फरार है, जिनकी तलाश की जारी रही है. धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के मामले में केंद्र प्रभारी के खिलाफ बसना थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

बता दें कि, पहले इसी खरीदी केंद्र में फर्जी रकबा बढ़ाकर धान की खरीदी कर करीब 2 करोड़ का फर्जीवाडा किया गया था. शिकायत के बाद 2 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा के आरोप में बसना थाना में जाडामुडा सहकारी सोसाइटी के समिति प्रबंधक उमेश भोई और एक किसान राम प्रसाद के खिलाफ बसना थाना में FIR किया गया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…