ACCIDENT; तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में दो स्टूडेंट की मौत, दो छात्राओं सहित चार घायल

अंबिकापुर, सरगुजा में शराब के नशे में कार ड्राइविंग करते समय कार पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो कालेज स्टूडेंट ऐंजल विशाल तिर्की एवं अंकित कुजूर की मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें दो कालेज की छात्राएं हैं.

अंबिकापुर के लकडापारा निवासी एक शिक्षिका का बेटा आर्यन कुजूर घर से कार को लेकर घूमने के लिए निकला हुआ था, तब उसने परिवार वालों को कार एजेंसी में जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया और 7:15 बजे अंबिकापुर के बिशनपुर और हर्रा टिकरा के बीच एक टर्निंग पर तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पलट गई. उस समय कार में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे.

घटना में घायल कॉलेज स्टूडेंट निकिता केरकेट्टा ने बताया कि कार चला रहा ऐंजल विशाल तिर्की और उसके दूसरे अन्य साथी शराब के नशे में थे और वह तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे इस दौरान वह उन्हें तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से मना कर रही थी लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी और टर्निंग में तेज रफ्तार के बीच गाड़ी पलट गई. निकिता ने बताया कि उसकी सहेली तारा कुजूर भी उसके साथ कॉलेज में पढ़ाई करती है, तारा सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली है.

वही इस हादसे में अपनी जान गवांने वाले ऐंजल विशाल तिर्की जशपुर के रायकेरा का रहने वाला था और भोपाल में रहकर कालेज की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने घर से भोपाल जाने के लिए निकला था लेकिन अंबिकापुर में रूका था. वहीं अंकित कुजूर नामक एक अन्य युवक की भी मौत हुई है. इसके अलावा जबलपुर निवासी अनिमेष तिर्की गंभीर रूप से घायल है. एंजेल विशाल तिर्की और अनिमेष पिछले दिनों अंबिकापुर घूमने पहुंचे हुए थे और संभवत इन्हीं लोगों को घूमने के लिए घर से कार लेकर निकला हुआ था.

दूसरी तरफ पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है रात में घायलों को आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल भर्ती कराया सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. फिलहाल सभी घायलों की हालात स्थिर बताई गई है.

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग