MINING; खारुन नदी तट पर अवैध रेत उत्खनन,सक्शन मशीन व चैन माउंट मशीन जब्त

0 रायपुर–दुर्ग के खनिज अमले की विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई

रायपुर, उप संचालक (खनिज प्रशासन) रायपुर राजेश माल्वे के निर्देशानुसार जिला रायपुर के खनिज अमले द्वारा खारुन नदी तट पर ग्राम दतरेंगी, सातपाखर डेम के समीप निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के दूसरे तट पर जिला दुर्ग सीमाक्षेत्र अंतर्गत सक्शन मशीन लगाकर अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप संचालक (खनिज प्रशासन), जिला दुर्ग से दूरभाष पर संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इसके पश्चात जिला दुर्ग के खनिज अमले को संयुक्त कार्रवाई हेतु मौके पर भेजा गया।
रायपुर एवं दुर्ग जिले के खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके से एक नग सक्शन मशीन मय नाव तथा एक नग चैन माउंट मशीन को जब्त किया गया। संयुक्त कार्रवाई का मौके पर पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण जिला दुर्ग को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

  • Related Posts

    COACHING; अबूझमाडिया युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान,निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    रायपुर, बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपनों को साकार करने के लिए नारायणपुर में एक बेहद सराहनीय पहल…

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व