ACCIDENT; अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा सवार एक मृत, सात घायल,चार गंभीर

महासमुंद, राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-53 बिरकोनी चौक पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा को सामने से ठोकर मार दी। जिससे रिक्शा में सवार एक युवती की मौत हो गई वहीं अन्य सात को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घोड़ारी निवासी शीतल भारती (30), ट्विंकल बंजारे (21), शारदा परमार (20), डिगेश्वरी ओगरे (20), सरिता परमार (28), सांध्या ओगरे (27), चंद्रमुखी बंजारे (22), अनिशा कुर्रे (19) सभी बिरकोनी स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे ।

आज सुबह वे सभी अविनाश तिवारी की इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा क्रमांक सीजी 06 एच सी 9485 से कंपनी की ओर निकले। सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर एक ट्रक ने बिरकोनी चौक पेट्रोल पंप के पास सामने से ठोकर मार दी जिससे रिक्शा में सवार पांच घायल हो गए जिसमें से एक गंभीर व शेष को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर, घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान अनिशा कुर्रे की मौत हो गई। वहीं चार का इलाज जारी है व शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व